Big NewsUttarakhand

उत्तराखंड पोषक अनाज के लिए बना Best State, कृषि मंत्री ने पीएम मोदी का किया धन्यवाद

हैदराबाद में आयोजित इंटरनेशनल न्यूट्री सिरियल कन्वेंशन में बेस्ट स्टेट प्रोमोटिंग इन्वेस्टमेंट इन मिलेट सेक्टर में उत्तराखंड को बेस्ट स्टेट का पुरस्कार मिला है। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने पीएम मोदी का धन्यवाद किया है।

उत्तराखंड पोषक अनाज के लिए बना Best State

पोषक अनाज के लिए उत्तराखंड बेस्ट अनाज बन गया है। हैदराबाद में आयोजित इंटरनेशनल न्यूट्री सिरियल कन्वेंशन में बेस्ट स्टेट प्रोमोटिंग इन्वेस्टमेंट इन मिलेट सेक्टर में उत्तराखंड को बेस्ट स्टेट का पुरस्कार मिला है। उत्तराखंड को ये पु्रस्कार मिलने पर कृषि मंत्री गणेश जोशी ने खुशी जताई है।

कृषि मंत्री ने पीएम मोदी और सीएम का किया धन्यवाद

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और सीएम धामी का धन्यवाद किया है। इसके साथ ही उन्होंने विभागीय अधिकारियों को भी बधाई दी। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के प्रयासों के कारण ही इस साल को अंतरराष्ट्रीय मिलेट वर्ष घोषित किया गया है।

मोटे अनाज को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयास

बता दें कि मोटे अनाज को बढ़ावा देने के साथ ही उसके विपणन के लिए प्रदेश सरकार द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि हैदराबाद में आयोजित इस कार्यक्रम में कृषि विभाग ने न्यूट्री हब, आइआइएमआर के साथ एक करार भी हस्ताक्षरित किया है। इस करार के तहत आइआइएमआर श्रीअन्न पार्क बनाने में तकनीकी सहयोग, मिलेट को बढ़ावा देने को संयुक्त वर्कशाप के आयोजन व स्टार्ट अप आदि में सहयोग प्रदान करेगा। 

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button