Big NewsUttarakhand

बड़ी खबर!, गैरसैंण में होगा उत्‍तराखंड विधानसभा का मानसून सत्र, तारीख तय

Uttarakhand Assembly Monsoon Session: गैरसैंण से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। उत्तराखंड विधानसभा 2025 का वर्षाकालीन सत्र यानी द्वितीय सत्र 19 अगस्त से शुरू होगा। चार दिवसीय ये सत्र 22 अगस्त 2025 तक चलेगा। मुख्यमंत्री की मंजूरी के बाद विधायी एवं संसदीय कार्य विभाग ने इसकी आधिकारिक अधिसूचना शुक्रवार को जारी की है। सत्र की कार्यवाही विधान सभा भवन भराड़ीसैंण गैरसैंण में आयोजित की जाएगी।

गैरसैंण में होगा उत्‍तराखंड विधानसभा का मानसून सत्र Uttarakhand Assembly Monsoon Session

4 दिन तक भराड़ीसैंण में नेताओं का जमावड़ा लगेगा। विभाग द्वारा जारी आदेश के मुताबिक सत्र की तिथि और स्थान तय करने के लिए कैबिनेट की मंजूरी के बाद मुख्यमंत्री को अधिकृत किया गया था।

GAIRSAIN

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा इस प्रस्ताव को स्वीकृति दिए जाने के बाद ये निर्णय लिया गया। इसकी सूचना विधानसभा सचिवालय को भेज दी गई है ताकि सत्र से जुड़ी सभी तैयारियां समय रहते पूरी की जा सकें।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button