Big NewsDehradun

उत्तराखंड: CM त्रिवेंद्र का एक और बड़ा फैसला, पूर्व सैनिकों को दी ये सौगात

देहरादून: सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत अपने बड़े और कड़क फैसलों के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने पूर्व सैनिकों को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है। इसके तहत अब राज्य सेवाओं में भूतपूर्व सैनिकों को समूह के उच्च पदों पर भर्ती में आवेदन करने पर आयु सीमा में आरक्षण मिलेगा। इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं।

Breaking uttarakhand news

अपर मुख्य सचिव कार्मिक ने सभी विभागाध्यक्षों जिलाधिकारियों शासन के अधिकारियों पत्र लिखकर साफ निर्देश दे दिए हैं कि तमाम प्रकाशित विज्ञापनों में भूतपूर्व सैनिकों के संबंध में आयु संबंधित दी गई छूट के अनुसार आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही ऐसे आवेदन कर्ताओं के आवेदन पत्रों को विचार के लिए ले लिया जाए।

उनके आवेदन पत्र को निरस्त ना किया जाए। आदेश में साफ कहा गया है कि जो एक्स सर्विसमैन पहले से ही राज्य सरकार के सी और डी श्रेणी के पदों में कार्यरत हैं। उनको उससे उच्च ग्रेड में नियुक्ति के लिए आयु सीमा में छूट दे दी जाएगी।

Back to top button