Dehradunhighlight

उत्तराखंड : कृषि मंत्री की अधिकारियों को दो टूक, मुख्यमंत्री घोषणाओं में बर्दाश्त नहीं होगी लापरवाही

Breaking uttarakhand news

देहरादून: मुख्यमंत्री की घोषणाओं पर पलीता लगा रहे अधिकारियों को कृषि मंत्री सुबोध उनियान ने दो टूक कह दिया है कि मुख्यमंत्री की घोषणाओं पर तत्काल प्रभाव से काम होना चाहिए। उन्होंने कहा कि रूके हुऐ कार्य धरातल पर नजर आने चाहिए। जनता को भी लगना चाहिए कि राजनैतिक दल सिर्फ घोषणाएं ही नही करते बल्कि धरातल पर भी काम करते हैं।

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत की कई ऐसी घोषणाऐं हैं, जिनकी सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत 15 फरवरी से विकास कार्यो की समीक्षा करेगें। सीएम सचिवालय से सभी जिलों के जिलाधिकारियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए घोषणाओं की जानकारी लेंगे। देहरादून, हरिद्वार, उधमसिंह नगर और चमोली को छोड़ बाकी 9 जिलों की सभी विधानसभाओं में की गई घोषणाओं की सीएम समीक्षा बैठक करेंगें।

Back to top button