highlightNainital

उत्तराखंड : ऑक्सीजन की कालाबाजारी को लेकर प्रशासन की ताबड़तोड़ छापेमारी, 50 सिलेंडर जब्त

corona cases in india

हल्द्वानी- ऑक्सीजन की कालाबाजारी की सूचना पर हल्द्वानी जिला प्रशासन ने ताबड़तोड़ छापेमारी की। ये छापेमारी सिटी मजिस्ट्रेट रिचा सिंह ने ड्रग विभाग के साथ की। टीम ने ट्रांसपोर्ट नगर, रेलवे बाजार सहित कई जगह छापेमारी को अंजाम दिया जिसमे टीम ने 50 से ज्यादा ऑक्सीजन सिलेंडर जब्त किए।

वहीं इस दौरान प्रशासन ने लोगों से अपील की कि ऑक्सीजन सिलेंडर घरों में न स्टॉक करें। प्रशासन ने अपील की कि कोविड़ मरीजों को इस समय ऑक्सीजन सिलिंडर की है बेहद जरूरत है इसलिए ऑक्सीजन उनको उपलब्ध कराई जाए। इस दौरान प्रशासन ने चेतावनी दी कि ऑक्सीजन स्टॉक करने पर जमाखोरों के खिलाफ प्रशासन द्वारा कड़ी कार्यवाही की जाएगी ।

Back to top button