Dehradunhighlight

उत्तराखंड : 3 दिवसीय कुमाऊं दौरे पर AAP सांसद भगवंत मान, किसानों के हक में निकालेंगे संकल्प यात्रा

aap in dehradun

 देहरादून : भाजपा और कांग्रेस की तरह आम आदमी पार्टी ने भी उत्तराखंड में जीत के लिए दौरे का दौर शुरु कर दिया है। आपको बता दें कि वरिष्ठ नेता और पंजाब के संगरुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद भगवंत मान तीन दिवसीय कुमाऊं दौरे पर उत्तराखंड आ रहे हैं। भगवंत मान 15 से 17 नवंबर तक कुमाऊं दौरे पर रहेंगे। वह यहां किसानों के हक के लिए ऊधमसिंह नगर जिले में किसान संकल्प यात्रा निकालेंगे।

गुरुवार को आप के प्रदेश प्रवक्ता संजय भट्ट की ओर से जारी प्रेस बयान में यह जानकारी दी गई। उनका कहना है कि भगवंत मान की अगुआई में कुमाऊं में तराई के सात विधानसभा क्षेत्रों में किसान संकल्प यात्रा निकाली जाएगी। इसके माध्यम से वह किसानों की आवाज सरकार तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे। इसके लिए आप ने तैयारी पूरी कर ली है। उन्होंने कहा कि किसान संकल्प यात्रा उत्तराखंड में राजनीतिक माहौल बदलने का काम करेगी। आप के कुछ और वरिष्ठ नेता भी इसी माह उत्तराखंड का दौरा करेंगे।

आप के प्रदेश प्रवक्ता नवीन पिरसाली ने इगास पर सरकार की ओर से अवकाश घोषित किए जाने को आप की जीत बताया। गुरुवार को प्रेस बयान जारी कर उन्होंने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेता कर्नल (सेनि.) अजय कोठियाल की मांग के आगे प्रदेश सरकार झुकी हैं। आप के बुलंद आवाज उठाने के बाद सरकार ने इगास पर अवकाश घोषित किया है।

Back to top button