Big NewsDehradun

उत्तराखंड: आग की लपटों में जलकर राख हो गई 3000 वाॅशिंग मशीनें

breaking uttrakhand newsदेहरादून: सेलाकुई में देर रात वाॅशिंग मशीन बनाने वाले कंपनी के स्टाॅक गोदाम में आग लग गई। इससे पहले कि कंपनी में किसी को कुछ पता चल पाता, आग इतनी भीषण हो गई कि कुछ ही पलों में भीषण लपटें उठने लगी। गोदाम में रखा 3000 वॉशिंग मशीन का स्टॉक जलकर राख हो गया।

जैसे कर्मचारियों को आग लगने की जानकारी मिली। कंपनी में अफरा-तफरी मच गई। कंपनी कर्मचारियों ने आग लगने की जानकारी तत्काल फायर सर्विस को दी। सूचना मिलने के बाद पांच फायर टेंडर आग बुझाने में जुटे रहे, लेकिन वो आग पर समय रहते काबू नहीं पा सके। घटना के वक्त गोदाम में कोई मौजूद नहीं था। पुलिस की मानें तो आग लगने के कारणों को पता लगाया जा रहा है। आग से लाखों का नुकसान बताया जा रहा है।

Back to top button