उत्तराखंड की ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी, 71.33 लाख मतदाता शामिल, 15 सितंबर को अंतिम सूची

उत्तराखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत तैयार की गई ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी कर दी गई है। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि 8 जून से 7 जुलाई तक SIR प्रकिया चली। जिसमें ड्राफ्ट मतदाता सूची में 71.33 मदाता शामिल किए गए है। इससे पहले मतदाताओं की संख्या 79.60 थी।
उत्तराखंड की ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी
अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि नए मतदाता के रूप में नाम जुड़वाने के लिएफॉर्म 6 के साथ घोषणा पत्र देना अनिवार्य है। तो वहीं राज्य में मतदान केंद्र की संख्या 11,733 से बढ़कर 12,543 कर दी गई है।
मतदाता 14 जुलाई से 13 अगस्त तक आपत्ति दर्ज करा सकते है। सूची में 37 लाख मतदाता पुरुष है। वहीं सूची में 34 लाख महिला मतदाता शामिल है। थर्ड जेंडर कैटेगरी के कुल 217 मतदाता सूची में शामिल है।
जिला वाइस सबसे मतदाता की लिस्ट
जिला वाइज आंकड़ों की बात करें तो हरिद्वार में सबसे अधिक 12.45 लाख मतदाता है। देहरादून में 11.90 लाख और ऊधम सिंह नगर में 11.55 लाख मतदाता सूची में शामिल हैं। वहीं सबसे कम रुद्रप्रयाग में 1.80 लाख, चंपावत में 1.88 लाख और बागेश्वर में करीब 2 लाख मतदाता दर्ज किए गए हैं।