Dehradunhighlight

ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटी यूटिलिटी, 11 लोग घायल, चार की हालत गंभीर

देहरादून में ब्रेक फेल होने के कारण यूटिलिटी सड़क पर पलट गई। हादसे में 11 लोग घायल बताए जा रहे हैं। जबकि चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिसके चलते उन्हें उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया है।

अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटी यूटिलिटी

हादसा बुधवार का बताया का रहा है। जानकारी के अनुसार यूटिलिटी वाहन बडनू गांव से साहिया बाजार की ओर जा रहा था। वाहन में नकदी फसलें भी लदी थी। इसके साथ ही क्षमता से अधिक लोग सवार थे। बताया जा रहा यूटिलिटी में चालक समेत कुल 12 लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि बराड़ गांव से पहले ही यूटिलिटी वाहन का ब्रेक फेल हो गया। जिससे वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया।

हादसे में 11 लोग घायल

वाहन के पलटते ही यात्रियों में चीख पुकार मच गई। आसपास के लोगन हादसा होते देख मदद के लिए दौड़े। राहगीरों ने घायलों को वाहन से बाहर निकालकर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने चार व्यक्तियों की हालत गंभीर देख हायर सेंटर रेफर कर दिया है। घटना की सूचना पाकर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हादसे में चार की हालत गंभीर

हादसे में भोपाल सिंह (67) निवासी मलेथा, बलबीर सिंह (55) निवासी गौथान, शिवानी (37) निवासी बडनू, विवेक (6) पुत्र ज्ञानू निवासी बडनू को गंभीर चोट आई है। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया है।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button