UttarakhandBig NewsUdham Singh Nagar News

कागज पर लिखकर घर के बाहर फेंक कर जाता था नंबर, विरोध करने पर कर दिया चाकू से वार

घर के बाहर कागज लिखकर मोबाइल नंबर फेंकने का विरोध करना एक युवक को भारी पड़ गया। आरोपित युवक ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर विरोध करने वाले युवक की जमकर पिटाई कर दी। बीच- बचाव के लिए जब पीड़ित के परिजन आए तो सिरफिरे युवक ने पीड़ित के पिता और चचेरा भाई पर चाकू से हमला कर दिया। पीड़ित पक्ष की तहरीर के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

युवक को विरोध करना पड़ा भारी

पीड़ित युवक संजीव पुत्र राम भरोसे निवासी शिवनगर ट्रांजिट कैंप ने बताया कि पिछले चार पांच दिन से उसके घर के सामने विकास निवासी आजाद नगर ट्रांजिट कैंप कागज पर मोबाइल नंबर डालकर जा रहा था। यह देख उसने विकास को रोक लिया और इसका कारण पूछा। इस पर आरोपी विवेक ने अपने दोस्तों को बुलाकर संजीव की धुनाई कर दी।

बीच बचाव के लिए पहुंचे परिजनों पर किया चाकू से वार

संजीव के परिजन जब बीच वचाव के लिए आए तो आरोपी ने उसकी मां और पिता की भी पिटाई कर दी। शोर शराबा होने पर जब संजीव के चचेरे भाई रंजीत राठौर, दोस्त नितिन श्रीवास्तव बीच बचाव करने लगे तो आरोपी ने उन पर भी चाकू से वार कर दिया। जिससे उसका चचेरा भाई रंजीत और पिता घायल हो गए।

हंगामा बढ़ता देख स्थानीय लोग एकत्रित हुए जिसके बाद हमलावर वहां से फरार हो गए। जानकारी के मुताबिक थानाध्यक्ष ट्रांजिट कैंप सुंदरम शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें