US Iran Peace Talks 2.0: अमेरिकी विमान पहुंचा पाकिस्तान, ईरान नहीं है बातचीत को तैयार

US Iran Peace Talks 2.0: अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर बातचीत की चर्चा है। 20 अप्रैल यानी आज अमेरिकी डेलीगेशन पाकिस्तान आएंगा। खबरों की माने तो नूर खान एयरबेस पर यूएस का वीवीआई विमान लैंड हुआ है। हालांकि इसमें भी एक ट्विस्ट है। US Iran Peace Talks 2.0 के लिए ईरान तैयार नहीं है। अलजजीरा की रिपोर्ट के अनुसार ईरान का अभी फिलहाल यूएस के साथ बातचीत का कोई प्लान नहीं है।
US Iran Peace Talks 2.0: अमेरिकी विमान पहुंचा पाकिस्तान
दरअसल दूसरे दौर से ठीक पहले पाकिस्तानी आर्मी चीफ आसिम मुनीर द्वारा ट्रंप को फोन घुमाया गया। जहां मुनीर ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में अमेरिकी नाकाबंदी बातचीत में दिक्कत बन रही है। ट्रंप ने इसके जवाब में कहा कि वो इसपर विचार करेंगे। हालांकि ईरान ने अपनी ओर से अभी तक इस बातचीत पर मुहर नहीं लगाई है।
ये भी पढ़ें:- मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच Ajit Dobhal पहुंचे सऊदी अरब, ये है बड़ी वजह
ईरान नहीं है बातचीत को तैयार
ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघई ने कहा, “अमेरिका के साथ दूसरे दौर की बातचीत की फिलहाल किसी तरह की योजना नहीं है और अब कब बात होगी, इसको लेकर भी कुछ तय नहीं है।”
ये भी पढ़ें:- इडियट के कहने पर नहीं खोलेंगे होर्मुज…’, Iran के अफसर ने Trump को सरेआम कह दिया मूर्ख
दोबारा बातचीत पर ट्रंप ने कहा ये
फॉक्स न्यूज’ से बातचीत के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति ने रविवार को बताया, “जेरेड कुशनर और स्टीव विटकॉफ पश्चिम एशिया की ओर रवाना हो रहे हैं. उनकी बैठक मंगलवार सुबह शुरू होगी। ये एक बहुत ही सरल समझौता है, वे इसके अधिकांश बिंदुओं पर सहमत हो गए हैं।”
बताते चलें कि 22 अप्रैल को अमेरिका और ईरान के बीच दो हफ्ते वाले सीजफायर समझौता खत्म होगा। पहली बार हुई बातचीत के दौरान अमेरिका और ईरान के बीच कई मसलों पर सहमति नहीं बनी थी।