International News

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच Ajit Dobhal पहुंचे सऊदी अरब, ये है बड़ी वजह

Ajit Dobhal In Saudi Arabia: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल (Ajit Dobhal) सऊदी अरब चले गए है। उनका ये दौरा उस समय हो रहा है जब स्ट्रेट ऑफ होर्मुज दोबारा से बंद है। इस रूट की वजह से आसपास के हालात बिगड़ गए है। जिससे दुनियाभर में तेल की आपूर्ति को लेकर एक बार फिर समस्या बढ़ गई है।

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच Ajit Dobhal पहुंचे Saudi Arabia

दरअसल रविवार को अजीत डोभाल रियाद पहुंचे। जहां उनका स्वागत सऊदी अरब राजनीतिक मामलों के उप मंत्री सऊद अल-साती ने किया। जिसके बाद वो विदेश मंत्री फैसल बिन फरहान, ऊर्जा मंत्री अब्दुलअजीज बिन सलमान, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार मुसैद अल-ऐबान से मिले। भारतीय दूतावास के अनुसार तो इन बैठकों में द्विपक्षीय संबंधों, क्षेत्रीय स्थिति और आपसी हितों से जुड़े मुद्दों पर बात हुई।

ये भी पढ़ें:- ‘बस एक बार बचा लो भगवान…, Fly91 Flight में आई तकनीकी खराबी, घंटों तक प्लेन हवा में Video

देश की ऊर्जा सुरक्षा पर खास जोर

आपको बता दें कि ये दौरा (Saudi Arabia) भारत की ऊर्जा सुरक्षा के हिसाब से काफी अहम माना जा रहा है। इन बैठकों में पश्चिम एशिया में हालात बदलने के असर और आगे की रणनीति पर जोर दिया गया।

तेल जरूरतों का 40% हिस्सा खाड़ी देशों से आयात करता है भारत

अपनी तेल जरूरतों का भारत करीब 40 प्रतिशत हिस्सा खाड़ी देशों से आयात करता है। जिसके चलते अगर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में कोई दिक्कत या फिर रुकावट आती है तो देश पर इसका काफी असर पड़ेगा। ना सिर्फ ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी होगी बल्कि आपूर्ति में भी दिक्कत देखने को मिल सकती है। यहीं कारण है कि देश प्रमुख तेल उत्पादक देशों के साथ लगातार संपर्क में है।

तेल की कीमतों में उछाल

बताते चलें कि अमेरिका और ईरान के बीच भी तनाव और बढ़ गया है। अमेरिका ने हाल ही में एक ईरानी जहाज को जब्त किया। जिसके चलते हालात काफी तनावपूर्ण हो गए। मेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने बताया कि चेतावनी देने के बावजूद जहाज नहीं रूका, जिसकी वजह से उसे जब्त किया गया।

अमेरिका-ईरान के बीच दूसरे दौर की वार्ता

बढ़ते तनाव के बीच वैश्विक तेल कीमतों में एक बार फिर तेजी आई है। ब्रेंट क्रूड की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल के आस-पास पहुंच गई है। हालांकि इस बीच अमेरिका और ईरान फिर से बातचीत की ओर बढ़ रहे है। पाकिस्तान में जहां दोनों के बीच पहली बातचीत हुई थी। तो वहीं अब दूसरे दौर की वार्ता जल्द होने की उम्मीद है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें