EntertainmentHighlight

फिल्मों में भी Donald Trump कर चुके हैं काम, इन मूवीज में दिखाई अपनी अभिनय की स्किल

अमेरिका में प्रजिडेट चुनाव 2024 के रिजल्ट आ चुके हैं। जिसमें डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने जीत हासिल की है। कमला हैरिस को हराकर वो एमेरिका के प्रजिडेट बन गए है। पॉलिटिक्स और बिजनेस के साथ ट्रंप कई जगह छाए हुए है। पॉलिटिशियन फिल्मों में भी अपनी स्किल दिखा चुके है। उन्होंने कई फिल्मों में अभिनय किया है। चलिए जानते है।

कई फिल्मों में Donald Trump ने किया है अभिनय

डोनाल्ड ट्रंप ने कई फिल्मों में काम किया है। सबसे पहली फिल्म जिसमें उन्होंने अभिनय किया था वो थी घोस्ट कान्ट डू इट। ये फिल्म साल 1989 में रिलीज हुई थी। फिल्म में उन्होंने अपना ही रोल अदा किया था। साथ ही उन्होंने होम अलोन 2 में भी भूमिका निभाई थी।

इसके बाद साल 1994 में वो द लिटि रास्कल, अक्रॉस द सी ऑफ टाइम, टू वीक्स नोटिस, 54, वॉल स्ट्रीट: मनी नेवर स्लीप्स, सेक्स एंड द सिटी, सेलिब्रिटी, Zoolander आदि फिल्मों और सीरीज में उन्होंने अभिनय किया हैं।

होस्ट कर चुके है शो

साथ ही वो कई डॉक्यूमेंट्री का भी हिस्सा रहे। जिसमें POM Wonderful Presents: The Greatest Movie Ever Sold, Trump: What’s the Deal? और स्मॉल पोटैटो: हू किल्ड द USFL? शामिल है। इसके अलावा वो एक रियलिटी शो का भी हिस्सा बने थे। साल 2004 में उन्होंने शो द अप्रेंटिस को होस्ट किया था। इसी से ही वो फेमस हुए थे।

ट्रंप पर बनी डॉक्यूमेंट्रीज

साल 1989 में डोनाल्ड ट्रंप बॉबी ब्राउन की सिंगल On Our Own में अपीयर हुए थे। साथ ही वो कई विज्ञापन भी कर चुके है।डोनाल्ड ट्रंप के ऊपर भी कई सारी डॉक्यूमेंट्री और फिल्में बनी हैं। जिसमें You’ve Been Trumped, Michael Moore in TrumpLand, ट्रंप कार्ड, डोनाल्ड ट्रंप द आर्ट ऑफ द डील: द मूवी आदि शामिल हैं।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें