Uttarakhandhighlight

उत्तराखंड में सियासी बवाल मचाने वाली उर्मिला सनावर पर उठ रहे सवाल, क्रांतिकारी है या षडयंत्रकारी!

अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में वायरल ऑडियो से सनसनी फैलाने  वाली उर्मिला सनावर को लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। अचानक से यूं सामने आकर अंकिता के लिए न्याय की आवाज उठाने वाली उर्मिला क्या क्रातिकारी हैं या षडयंत्रकारी, क्योंकि पूरे 3 साल तक अंकिता हत्याकांड पर चुप रहने वाली उर्मिला का यूं अचानक जमीर कैसे जाग गया।

उत्तराखंड में सियासी बवाल मचाने वाली उर्मिला पर सवाल

एक ऑडियो से सियासी हलचल मचाने वाली उर्मिला सनावर इन दिनों चर्चा का केंद्र बनी हुई है। वजह है अंकिता भंडारी हत्याकांड मामला जिसमें एक वायरल ऑडियो के जरिए उर्मिला ने पूरे उत्तराखंड में सियासी बवाल मचा दिया।फिलहाल उर्मिला से पुलिस की पूछताछ जारी है, लेकिन उर्मिला को लेकर लोगों के जहन में कई तरह के सवाल घूम रहे हैं।

सवाल ये है कि जैसी उर्मिला दिख रही है क्या वही हकीकत है या फिर इस मुखोटे के पीछे सच कुछ और है। अंकिता को इंसाफ दिलाने का दावा करने वाली उर्मिला सनावर क्या वाकई में अंकिता को इंसाफ दिलाना चाहती है या फिर मकसद कुछ और है।

अचानक कैसे जाग उठा उर्मिला का जमीर

क्या उर्मिला क्रांतिकारी है या फिर षडयंत्रकारी, ये तमाम सवाल इसलिए उठ रहे हैं क्योंकि अचानक से प्रकट हुई उर्मिला जो इससे पहले सुरेश राठौर के साथ आपसी झगड़े को लेर चर्चाओं में रही। लेकिन एकाएक वो सोशल मीडिया पर आकर बड़ा खुलासा करती है जिसमें अंकिता भंडारी हत्याकांड मामसे में VIP के नाम का जिक्र किया जाता है। इतना ही नहीं एक ऑडियो भी वायरल किया जाता है।

ये भी पढ़ें: Ankita bhandari murder case में बड़ा खुलासा: सुरेश राठौर और उर्मिला की मिलीभगत का हुआ पर्दाफाश!

वायरल ऑडियो ने प्रदेश में सियासी भूचाल लाने का काम किया जो अब तक जारी है। लेकिन इन सबके बीच सवाल ये खड़ा होता है कि अंकिता मामले में अब तक चुप बैठी उर्मिला सनावर अचानक कैसे जाग उठी। अंकिता हत्याकांड मामले में 3 साल तक चुप बैठी उर्मिला अचानक से कैसे अंकिता को इंसाफ दिलाने के लिए आवाज उठाने लगी है।

उर्मिला पर उठ रहे सवाल क्रांतिकारी है या षडयंत्रकारी ?

क्या इन सबके पीछे उर्मिला का कोई हित छुपा है या फिर वाकई में उर्मिला का जमीर जाग उठा है। उर्मिला के जिस खुलासे से पूरे प्रदेश की जनता में उबाल पैदा हुआ क्या वाकई में उर्मिला क्रातिकांरी है या फिर षडयंत्रकारी। क्या प्रदेश में क्रांति पैदा करना मकसद है या फिर इसके पीछे कुछ और ही षडयंत्र है।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button