Big NewsHaridwar

SIT को मोबाइल सौंपने से पहले बिगड़ी उर्मिला सनावर की तबियत, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

एसआईटी को मोबाइल सौपने से पहले अचानक उर्मिला सनावर की तबियत बिगड़ गयी है। सोशल मीडिया पर तस्वीर साझा कर उन्होंने ये जानकारी दी है।

SIT को मोबाइल सौंपने से पहले बिगड़ी उर्मिला सनावर की तबियत

बता दें अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में मंगलवार को उर्मिला को SIT के सामने पेश होना था। साथ ही अपना मोबाइल एसआईटी को सौंपना था। जिसके बाद उर्मिला के फ़ोन से वायरल ऑडियो को फॉरेंसिक जांच के लिए लैब भेजना था। लेकिन एसआईटी के सामने पेश होने से पहले ही उर्मिला की तबियत अचानक बिगड़ आई। सोशल मीडिया पर उन्होंने इस बात की जानकारी दी है।

ये भी पढ़ें: अंकिता भंडारी केस में वायरल ऑडियो की जांच तेज, उर्मिला सनावर आज SIT को सौंपेंगी अपना मोबाइल

सोशल मीडिया पर दी जानकारी

उर्मिला सनावर के सोशल मीडिया अकाउंट से उनकी टीम ने पोस्ट किया है कि “अभी उर्मलाजी की तबीयत बहुत खराब है, और वो कोर्ट में फोन जमा कराने में असमर्थ है। तब यह ठीक होते ही सूचना दी जाएगी।” बता दें देर रात भी उर्मिला ने एक वीडियो पोस्ट किया था। जिसमें उन्होंने कहा था कि ‘मुझे ऐसा महसूस हो रहा है कि कोई मेरा कंबल खिंच रहा है। जिस वजह से मैं सो नहीं पा रही हूं।’

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button