शहरी विकास मंत्री ने किया निर्माणाधीन STP प्लांट का निरीक्षण, कार्यों की धीमी गति पर अधिकारियों को लगाई फटकार

उत्तराखंड सरकार के वित्त एवं शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने सोमवार को काशीपुर में निर्माणाधीन एसटीपी प्लांट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यों की धीमी गति पर अधिकारियों को फटकार लगाई।
शहरी विकास मंत्री ने किया निर्माणाधीन STP प्लांट का निरीक्षण
सोमवार को निरीक्षण के दौरान कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने अधिशासी अभियंता पेयजल निगम शिवम द्विवेदी से कार्य की धीमी गति होने पर नाराजगी व्यक्त की। कैबिनेट मंत्री ने सम्बंधित अधिकारियों को निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए है। अग्रवाल ने विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता से फ़ोन पर वार्ता कर एसटीपी प्लांट में शीघ्र विद्युत संयोजन देने के निर्देश दिए।
निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने उन्होंने अधिशासी अभियंता पेयजल को आपसी समन्वय बना कर कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। अग्रवाल ने जुलाई में टीसीपी प्लांट के टेस्टिंग का कार्य पूरी करने के निर्देश भी दिए। जिससे की कार्यों का संचालन निरंतर रूप से चल सके।