National

Vinesh Phogat के अयोग्य घोषित होते ही संसद में हंगामा, ये देश का अपमान है, जांच हो

भारत की स्टार रेस्लर विनेश फोगाट पेरिस ओलंपिक में अयोग्य घोषित करार दी गई हैं। उन्हें अधिक वजन के कारण महिला कुश्ती 50 किलोग्राम वर्ग से अयोग्य घोषित किया गया है। उनका वजन 100 ग्राम ज्यादा था। फोगाट के अयोग्य घोषित होने के बाद भारतीय ओलंपिक संघ ने खेद जताया है। वहीं लोकसभा में विपक्ष के कुछ सांसदों ने जमकर हंगामा किया है।

लोकसभा में जोरदार हंगामा

लोकसभा में विपक्षी सांसद पप्पू यादव, हरेंद्र मलिक और चंद्रशेखर आजाद और एआईएमआईएम के मुखिया व हैदराबाद से सांसद ओवैसी ने हंगामा किया। विपक्षी सांसदों ने आरोप लगाया कि विनेश फोगाट को जानबूझकर डिसक्वालीफाई करने के लिए टारगेट किया गया है। हंगामे के बाद विनेश फोगाट वाले मामले पर लोकसभा में खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया जवाब देंगे।

गहरी जांच-पड़ताल हो- अखिलेश

वहीं इस मामले पर सपा पार्टी के मुखिया आखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि Vinesh Phogat के फाइनल में न खेल पाने की चर्चा के तकनीकी कारणों की गहरी जांच-पड़ताल हो और सुनिश्चित किया जाए कि सच्चाई क्या है और इसके पीछे की असली वजह क्या है।

Vinesh Phogat का नहीं देश का अपमान है- संजय सिंह

वहीं आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि ये विनेश का नहीं देश का अपमान है। विनेश पूरी दुनिया में इतिहास रचने जा रही थीं, उनको 100 ग्राम ओवरवेट दिखाकर अयोग्य घोषित करना घोर अन्याय है। पूरा देश विनेश के साथ खड़ा है। भारत सरकार तुरंत हस्तक्षेप करें, अगर बात न मानी जाए तो ओलंपिक का बहिष्कार करें।

Back to top button