Businesshighlight

UPI Cash Withdrawal: अब स्मार्टफोन से निकलेगा कैश! सिर्फ एक स्कैन से हाथ में आएगा पैसा

UPI Cash Withdrawal: अब स्मार्टफोन से कैश निकालना और भी आसान हो इसके लिए बड़ी तैयारी हो रही है। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया जल्द ही यूपीआई से कैश निकालने की व्यवस्था कर रही है। खबरों की माने तो जल्द ही लोग यूपीआई के जरिए 20 लाख से ज्यादा बिजनेस कॉरेस्पोंडेंट (BC Outlets) आउटलेट्स पर कैश निकाल पाएंगे। इस सुविधा के लिए कथित तौर पर NPCI ने भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) से अप्रूवल के लिए बात की है।

UPI Cash Withdrawal: सिर्फ एक स्कैन से हाथ में आएगा पैसा

वर्तमान में यूपीआई-बेस्ड कैश विदड्रॉल फेसिलिटी कुछ ही एटीम और दुकानों में उपलब्ध है। उसपर भी लिमिट है। जहां हर ट्रांजैक्शन पर शहरों में 1,000 रुपए और गांवों में 2,000 रुपये तक की लिमिट है। प्रस्तावित योजना के बाद हर ट्रांजैक्शन पर लोग 10,000 रुपए तक का कैश निकाल पाएंगे।

ये भी पढ़ें:- UPI Rule Change: आज से UPI में हुआ ये बड़ा बदलाव, बदल गए ये नियम

क्या है बिजनेस कॉरेस्पोंडेंट आउटलेट्स? BC Outlets

बिजनेस कॉरेस्पोंडेंट एक तरह से लोकल एजेंट होते हैं। ये उन जगहों पर बैंकिंग सर्विसेज देते हैं जहां पर एटीएम की सुविधा नहीं होती हैं। दूर दराज इलाकों में ये लोग बैंक शाखाओं का एक्सटेंशन बनकर काम करते हैं। ये कोई भी हो सकते हैं। फिर चाहे वो कोई दुकानदार हो, NGOs हो या कोई व्यक्ति।

ये भी पढ़ें:- Pi Coin Price Prediction: 2026 तक क्रैश हो जाएगा Pi Network!, ऑल टाइम हाई से इतनी भारी गिरावट

फोन पर कोड को स्कैन कर निकाल पाएंगे कैश

ऐसे में अगर यूपीआई-बेस्ड QR कोड (UPI Based QR Code) लागू हो जाता है तो ग्राहकों के लिए ये काफी फायदेमंद हो सकता है। किसी भी UPI ऐप का इस्तेमाल कर ग्राहक अपने फोन पर कोड को स्कैन कर कैश निकाल पाएंगे।

लाखों में छोटे-छोटे सर्विस पॉइंट या फिर दुकानदारों को QR कोड उपलब्ध करवाए जाएंगे। इसी को लेकर NPCI ने रिजर्व बैंक से इजाजत मांगी है। उन्होंने यूपीआई के जरिए कैश निकालने की सुविधा बिजनेस कॉरेस्पोंडेंट को भी दिए जाने की इजाजत मांगी है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button