National

भारतीय सेना को मिला नया अध्यक्ष, उपेंद्र द्विवेदी होंगे अगले सेनाध्यक्ष, जानें उनके बारे में यहां

भारत में नई सरकार के गठन के बाद भारतीय सेना को नया अध्यक्ष मिल गया है। केंद्र सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल उपेन्द्र द्विवेदी को भारतीय सेना का नया अध्यक्ष बनाया है। 30 जून की दोपहर से उपेन्द्र द्विवेदी भारतीय सेना की कमान संभाल लेंगे। अभी वर्तमान में भारत के सेनाध्यक्ष मनोड पांडे है। उनका कार्यकाल 30 जून को समाप्त हो रहा है।

वर्तमान में भारतीय थल सेना के उपप्रमुख हैं द्विवेदी

बता दें कि लेफ्टिनेंट जनरल उपेन्द्र PVSM, AVSM वर्तमान में भारतीय थल सेना के उपप्रमुख के रुप में कार्यरत हैं। 30 जून को वर्तमान सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे PVSM, AVSM, VSM के रिटायर होने के बाद उपेंद्र द्विवेदी उनकी जगह लेंगे। उपेंद्र द्विवेदी को विशिष्ट सेवा पदक, अति विशिष्ट सेवा पदक और तीन जीओसी-इन-सी प्रशस्ति कार्ड से सम्मानित किया जा चुका है।

कहां-कहां दी सेवाएं?

1 जुलाई 1964 को लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी का जन्म हुआ था। उन्हें 15 दिसंबर, 1984 को भारतीय सेना की इन्फैंट्री में नियुक्त किया गया था। उन्होनें करीब 40 साल तक विभिन्न कमान, स्टाफ, अनुदेशात्मक और विदेश में नियुक्तियों में कार्य किया है। उपेंद्र द्विवेदी ने रेजिमेंट, ब्रिगेड, डीआईजी असम राइफल्स और 9 कॉर्प्स में सेवाएं दी हैं। उपेंद्र द्विवेदी ने सेना के उप प्रमुख के रुप में नियुक्त होने से पहले साल 2022-2024 तक महानिदेशक इन्फेंट्री और जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ सहित महत्तवपूर्ण पदों पर सेवाएं दी है।

लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी की शिक्षा

लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्वेविदी ने सैनिक स्कूल रीवा, नेशनल डिफेंस कॉलेज और यूएस आर्मी वॉर कॉलेज के पूर्व छात्र रहे हैं। उन्होनें डीएसएससी वेलिंगटन और आर्मी वॉर कॉलेज, महू में भी पढ़ाई की है। उपेंद्र द्विवेदी के पास रक्षा और मैनेजमेंट में एम फिल व सामरिक अध्ययन और सैन्य विज्ञान में दो मास्टर डिग्री हैं।

Back to top button