पुलिस ने देहरादून की दो महिलाओं को किया गिरफ्तार!, किए पर फिर भी नहीं पछतावा

Dehradun News: यूपी पुलिस ने देहरादून की दो महिलाओं और एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। हालांकि गिरफ्तार होने के बाद भी आरोपियों के तेवर नरम नहीं पड़े। मीडिया से बातचीत के दौरान पुलिस की गाड़ी में बैठी आरोपी महिला ने कहा की उन्हें अपने किए पर कोई पछताावा नहीं है। वो सनातन के लिए 10 बार भी जेल जा सकती हैं। बताते चलें कि दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे पर “यह सड़क मुसलमानों के लिए नहीं है” लिखने के मामले में ये कार्रवाई की गई है।
UP पुलिस ने देहरादून की दो महिलाओं को किया गिरफ्तार! Dehradun News
दरअसल ये पूरा मामला 25 फरवरी का है। दो महिलाए देहरादून–सहारनपुर बॉर्डर के पास मोहंड स्थित एलिवेटेड रोड पर स्प्रे पेंट से ‘मुसलमानों के लिए ये सड़क नहीं है’ लिखती हुई दिखाई दी। इसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। जिसमें युवक इस पूरी घटना का वीडियो बना रहा था। वायरल वीडियो में महिलाओं ने भगवा गमछा डालकर रेलिंग और सीमेंटेड ब्लॉकों पर नारे लिखती दिखीं। इस हरकत के बाद उन्होंने जय श्रीराम’ के नारे भी लगाए।
ये भी पढ़ें:- यह रोड मुसलमानों के लिए नहीं…, Delhi Dehradun Expressway पर विवादित टेक्स्ट
आपत्तिजनक और भड़काऊ शब्द लिखने पर दर्ज हुआ केस
वीडियो सामने आने के बाद ये मामला काफी सुर्खियों में आया। जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) के कर्मचारी सुनील कुमार ने आपत्तिजनक और भड़काऊ शब्द लिखे जाने को लेकर एफआईआर दर्ज करवाई।
हिंदू रक्षा दल ने ली थी जिम्मेदारी
इसी के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की। इस मामले में तीन आरोपियों की पहचान की गई। यूपी पुलिस ने देहरादून की रहने वाली सुलेखा, शारदा और जितेंद्र राघव को गिरफ्तार किया। कोर्ट में पेश कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा। बता दें कि इस घटना की जिम्मेदारी हिंदू रक्षा दल के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष ललित शर्मा ने ली थी।