Dehradun News

‘यह रोड मुसलमानों के लिए नहीं…, Delhi Dehradun Expressway पर विवादित टेक्स्ट

सोशल मीडिया पर दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जहां पर कुछ लोग एलिवेटेड रोड पर विवादित लिखावट लिखते नजर आ रहे हैं। लिखा है कि, “ये रोड मुसलमानों के लिए नहीं है।” खबरों की माने तो ये देहरादून में हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ता बताए जा रहे हैं।

‘यह रोड मुसलमानों के लिए नहीं…, Delhi Dehradun Expressway पर विवादित लिखावट

वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आया।सहारनपुर के बिहारी गढ़ थाना प्रभारी अक्षय शर्मा ने मामले का संज्ञान लिया। साथ ही इस केस में मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। बताते चलें कि एक्सप्रेसवे पर मोहंड में बनाई गई एलिवेटेड रोड पर ये विवादित टिप्पणी लिखी गई है।

हिंदू रक्षक दल ने कहा ये

इसपर हिंदू रक्षक दल के प्रदेश अध्यक्ष ललित शर्मा ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, ‘टैक्स हम देते हैं तो सड़क पर चलना हमारा अधिकार है।’ तो वहीं सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद यूजर्स भी इसपर अपने-अपने रिएक्शन दे रहे हैं।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें