रूडकी, संवाददाता। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है। जहां सूबे में कांगेस और भाजपा ने अपने अपने चुनावी कार्यक्रमों को तय कर दिया है। वहीं सूबे में तीसरी हैसियत रखने वाली बसपा भी अपने हाथी को दौड़ाने के लिए पूरी तैयार दिख रही है। बसपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश महासचिव सीपी सिंह ने रूड़की विधानसभा में कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठक की। इस मौके पर सीपी सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश को कांग्रेस और भाजपा ने मिल कर लूटा है। वहीं उन्होंने अमित शाह की जनसभा पर भी जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि अबकी बार आम जनता जुमले बाज पार्टी के बहकावे में नहीं आने वाली है, जनता भाजपा का असली चेहरा जान चुकी है। इस मौके पर सीपी सिंह ने दावा किया है कि बसपा उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में अपने दम पर सरकार बनाएगी।