Dehradunhighlight

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की मां एक बार फिर अस्पताल में भर्ती, इस वजह से करना पड़ा एडमिट

उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी को के बार फिर ऋषिकेश एम्स में इलाज के लिए भर्ती किया गया है। बताया जा रहा है कि उन्हें आंखों से संबधित दिक्कत थी। जिसके चलते अस्पताल में एडमिट किया गया है।

यूपी के सीएम की मां अस्पताल में भर्ती

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी (85) को एम्स अस्पताल में भर्ती किया गया है। एम्स पीआरओ संदीप कुमार ने बताया कि उन्हें आंखों से संबधित दिक्कत थी। जिस वजह से उन्हें जिरियाट्रिक वार्ड में भर्ती कराया गया है। फिलहाल चिकित्सकों की टीम उनकी जांच कर रही है।

कैबिनेट मंत्री ने जाना हाल

शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने एम्स अस्पताल पहुंचकर योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का हाल जाना। बता दें इससे पहले मई में भी अधिक उम्र में होने वाली समस्याओं के चलते सावित्री देवी को एम्स में भर्ती किया था। जांच रिपोर्ट के सामान्य पाए जाने पर उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया था।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button