DehradunBig News

बिल्ली के साथ अप्राकृतिक संबंध : अपनी बिल्ली को किरायेदार के पास छोड़ गई थी महिला, वापस लौटी तो…

देहरादून से शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। एक महिला ने अपने किरायेदार पर बिल्ली के साथ दुष्कर्म के आरोप लगाए हैं। महिला की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

किरायेदार के पास अपनी बिल्ली को छोड़ गई थी महिला

मामला कैंट थाने का है। जानकारी के अनुसार एसएचओ कैंट संपूर्णानंद गैरोला ने बताया कि ममता थापा निवासी डाकरा ने तहरीर दी है। ममता ने बताया कि उनके मकान में चार युवक किराये पर रहते हैं। एक नवंबर को उनके तीन किरायेदार काम पर चले गए थे। जबकि एक घर पर ही था। ममता को किसी काम से बाहर जाना था।

महिला ने लगाए बिल्ली के साथ दुष्कर्म के आरोप

ममता मे अपनी पालतू बिल्ली को अपने किरायेदार के पास छोड़ दिया। ममता ने बताया कि जब वो वापस लौटी और उसने कमरे का दरवाजा खोला तो किरायेदार उनकी बिल्ली के साथ दुष्कर्म कर रहा था। महिला को देख आरोपी ने उनकी बिल्ली को दूर फेंक दिया और अपने कपड़े पहनने लगा।

आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

महिला ने बताया की उसकी बिल्ली बेहोशी की हालत में थी और उसके मुंह से खून निकल रहा था। वह आधे घंटे के बाद होश में आई। जानकारी के अनुसार मामले को लेकर एसएचओ ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल आरोपी फरार चल रहा है। जल्द ही उसकी गिरफ्तारी की जाएगी।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button