HighlightUdham Singh Nagar NewsUttarakhand

दहेज़ से नाखुश ससुराल पक्ष ने की विवाहिता की हत्या, कमरे से बरामद हुई डायरी

पंतनगर थाना क्षेत्र से दहेज़ ना देने को लेकर एक विवाहिता की हत्या का मामला सामने आया है। मामले में मृतका के भाई ने बहन के पति समेत अन्य ससुरालियों पर दहेज हत्या का केस दर्ज कराया है।

दहेज को लेकर नाखुश थे ससुराली

पुलिस के मुताबिक मल्ला गोरखपुर भोटिया पड़ाव हल्द्वानी निवासी कमल थापा ने तहरीर सौंपी है। जिसमें यह कहा गया है कि उसकी छोटी बहन प्रियंका थापा की शादी 30 नवंबर 2021 को जगतपुरा अटरिया मोड़ रुद्रपुर निवासी संजय बुराठी पुत्र जगदीश बुराठी के साथ हुई थी।

विवाह के बाद से ही उसकी बहन के ससुराली दहेज को लेकर खुश नहीं थे और आए दिन उसे प्रताड़ित करते रहते थे। आरोप है कि उसकी बहन का पति संजय और उसका भाई मुकेश व बहन उमा दहेज में तीन लाख रुपये की नकदी और एक स्कूटी की मांग करते थे और बहन के असमर्थता जताने पर उसे जान से मारने कि धमकी देते थे।

मामले में पुलिस ने मृतका के पति समेत अन्य ससुरालियों पर केस दर्ज कर लिया है। सीओ पंतनगर तपेश कुमार चंद ने बताया कि आरोपित पति की गिरफ्तारी के दौरान जब पुलिस ने मृतका के कमरे की तलाशी ली तो वहां से एक डायरी बरामद हुई।

मृतका के कमरे से बरामद हुई डायरी

कमरे से मिली डायरी में प्रियंका ने अपनी व्यथा लिखी है। मृतका ने अपने पिता को याद करते हुए लिखा है कि पापा उसका पति बहुत गंदी गाली देता है। जिसे सुनकर वह आहत हो जाती है। उसे मेरे बारे में सबकुछ पता था तो शादी क्यों की। अगर अगली बार ऐसा किया तो मैं जान दे देगी।

जान से मारने की बना रहे थे योजना

मृतका के भाई ने बताया कि 10-15 दिन पहले उसकी बहन प्रियंका का फोन आया था और उसने बताया कि उसके ससुराली दहेज की मांग के लिए आए दिन उसे प्रताड़ित कर रहे हैं साथ ही प्रियंका ने फ़ोन पर यह भी बताया कि दहेज न मिलने पर उसे जान से मारने की योजना बनाई जा रही है। जिसके बाद 21 फरवरी को उसके पति के परिजनों का फ़ोन आता है की उसकी बहन प्रियंका की मृत्यु हो गई है। कमल ने बहन के ससुरालियों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की थी।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें