नई दिल्ली: अमेरिका में भारतियों को निशाना बनाने की बात कोई नहीं है। नफरत के शिकार कई भारतीय इस तरह के हमलों में अपनी जानें भी गवां चुके हैं। लेकिन, इस बार सात समंदर पार अमेरिका के कैलिफोर्निया शहर से ऐसी खबर आई है, जिसने हर सबको हिलाकर रख दिया। एक कार सवार हमलावर ने बच्ची को मुसलमान समझकर कार से उड़ा दिया। उसका इलाज चल रहा है। खास बात यह है कि पूरे अमेरिका बच्ची के साथ खड़ा है। अब तक उसके इलाज के लिए अरबों रुपये जमा हो चुके हैं।
23 अप्रैल को कैलिफोर्निया के सनीवेल में सातवीं में पढ़ने वाली धृति नारायण को एक कार सवार टक्कर मार दी थी। उस समय वो अपनी मां परिवार के अन्स लोगों के साथ सड़क पार कर रही थी। बाद में गिरफ्तार चालक ने बताया कि उसने बच्चे को मुसलमान समझ लिया था। इसलिए टक्कर मार दी। हमले में धृति के पिता राजेश नारायण और उसका नौ वर्ष का भाई प्रखर भी घायल हो गए।
धृति नाम की बच्ची कोमा में है। उसे कई गंभीर चोटें आई हैं। उसके लिए अमेरिका की एक सोशल साइट पर मदद की अपील की गई थी। अब तक 12 हजार से अधिक लोग उसके इलाज के लिए करीब 6 लाख डॉलर की रकम जुटा जुके हैं। जबकि उसके इलाज के लिए 5 लाख डॉलर की लक्ष्य तय किया गया था। इसको लेकर अमेरिकी मीडिया में कई रिपोर्टें छपी हैं।