नई दिल्ली: छह नौसैनिक महिला अफसरों का एक दल पहली बार विश्व भ्रमण पर निकलने वाला है। इस जहाज का नेतृत्व उत्तराखंड की बेटी लेफ्टिनेंट कमांडर वर्तिका जोशी करेंगी। चालक दल के अन्य सदस्यों में ले.कमांडर प्रतिभा जामवाल, पी. स्वाति और लेफ्टिनेंट एस.विजया देवी, बी. एश्वर्या और पायल गुप्ता शामिल हैं। अपनी तरह के इस पहले विश्व भ्रमण के लिये चयनित इस नौसैनिक दल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। चूंकि यह प्रेरणा पीएम ने ही दी थी महिला नौसैनिकों का दल दुनिया को अपनी शक्ति और देश की क्षमताओं का परिचय दे। आइएनएसवी तारिणी 55 फुट लंबा जहाज है। इसे भारतीय नौसेना में पिछले साल ही शामिल किया गया है।
नौसेना की छह महिला अधिकारियों (वर्तिका जोशी बाएं के तीसरे स्थान पर) के दल ने बुधवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस मौके पर नौसेना अध्यक्ष सुनील लांबा भी मौजूद रहे.