UttarakhandHighlightPithoragarh News
ब्रेक फेल होने के चलते अनियंत्रित हुआ ट्रक, मंदिर से टकराया, मंदिर क्षतिग्रस्त

पिथौरागढ़ के धारचूला में ट्रक के अचानक ब्रेक फेल हो गए और ट्रक अनियंत्रित होकर हनुमान मंदिर से जा टकराया। मिली जानकारी के अनुसार हादसा नगर के नेपाल सड़क का बताया जा रहा है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
अनियंत्रित ट्रक मंदिर से टकराया
हादसे में वाहन चालक को मामूली चोटें आई है। घटना से मंदिर क्षतिग्रस्त हो गया है। भवन को काफी नुकसान पहुंचा है। स्थानीय लोगों ने मंदिर के क्षतिग्रस्त भवन को ठीक कराने की मांग की है।
ब्रेक फेल होने के चलते हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार कोतवाल कुंवर सिंह रावत ने बताया ब्रेक फेल होने से पेयजल के पाइप से भरा कैंटर का ट्रक के अचानक ब्रेक फेल होने से दुर्घटना हुई है।