HighlightBig NewsHaridwar NewsUttarakhand

अनियंत्रित होकर ट्रक में जा घुसी कार, हरियाणा के तीन यात्रियों की मौत, एक की हालत गंभीर

हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत रविवार देर रात हरियाणा से हरिद्वार आ रही तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार सवार तीन युवक मौत हो गई। जबकी एक की हालत गंभीर बनी हुई है।

अनियंत्रित होकर ट्रक में जा घुसी कार

जानकारी के अनुसार घटना रविवार देर रात की है। बहादराबाद थाना क्षेत्र पर कार की रफ्तार तेज होने के कारण घुमाव पर डिवाइडर से टकराकर ट्रक के अंदर जा घुसी। सूचना पाकर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने तीन को मृत घोषित कर दिया। जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है।

तीन की मौत, एक की हालत गंभीर

दर्दनाक हादसे के बाद सड़क पर जाम लग गया। पुलिस ने किसी तरह जाम को खुलवाया। जानकारी के मुताबिक थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। जिनकी हालत नाजुक बनी हुई है। मृतकों की पहचान हेमंत यादव, रोहित और दीपक के रूप में हुई है। जबकि विनय कुमार की हालत गंभीर बनी हुई है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें