UttarakhandBig NewsPauri Garhwal News

अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलटी यात्रियों से भरी बस, 11 लोग घायल

श्रीनगर में गुरूवार को कीर्तिनगर के पास यात्रियों से भरी बस हादसे का शिकार हो गई। बता दें बस रुद्रप्रयाग से हरिद्वार की ओर जा रही थी। इस दौरान बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। बस के पलटते ही यात्रियों में चीख पुकार मच गई।

अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलटी यात्रियों से भरी बस

हादसा गुरुवार शाम लक्षमोली (कीर्तिनगर) के पास का बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार बस कीर्तिनगर के पास तीव्र मोड होने के कारण अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गई। बस पलटने के बाद आसपास के लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर यात्रियों का रेस्क्यू किया।

हादसे में 11 लोग चोटिल

हादसे में 11 लोग चोटिल हुए जिन्हें एम्बुलेंस की मदद से श्रीनगर अस्पताल भिजवाया गया। सभी घायलों का उपचार किया जा रहा है। गनीमत ये रही की हादसे में कोई व्यक्ति गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ है। बता दें ये सवारियां रुद्रप्रयाग से हरिद्वार की ओर जा रही थी।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें