Haridwar NewsBig News

UKSSSC पेपर लीक केस, मुख्य आरोपी खालिद को किया हरिद्वार से अरेस्ट

UKSSSC कथित पेपर लीक केस के मुख्य आरोपी खालिद को पुलिस ने हरिद्वार से दबोच लिया है। जबकि आरोपी की बहन साबिया को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

पुलिस ने मारा था आरोपी के घर छापा

बता दें मंगलवार सुबह हरिद्वार पुलिस ने खालिद के घर पर छापा मारा था। लेकिन पुलिस के वहां पहुंचने से पहले ही आरोपी घर से फरार हो चुका था। छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के परिजनों की अभिलेखीय जांच की तो घर से अवैध बिजली आपूर्ति का मामला भी सामने आया। बिजली विभाग ने आरोपी के पिता के खिलाफ विद्युत अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।

परीक्षा में किया था अनुचित साधनों का इस्तेमाल

बता दें खालिद पर आरोप है कि 21 सितंबर को आयोजित UKSSSC परीक्षा में अनुचित साधनों का इस्तेमाल किया था। खालिद के खिलाफ कोतवाली रायपुर में मुकदमा दर्ज है। हरिद्वार पुलिस आरोपी को देहरादून ट्रांसफर की तैयारी कर रही है।

ये भी पढ़ें: UKSSSC पेपर लीक: आरोपी खालिद के घर पुलिस का छापा, निकली हैरान करने वाली सच्चाई

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें