Big NewsUttarakhand

UKSSSC पेपर लीक: CBI जांच करवाने को तैयार हुई धामी सरकार!, सीएम धामी ने कही ये बड़ी बात

UKSSSC पेपर लीक मामले पर अब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बड़ा बयान सामने आया है। सीएम धामी ने कहा है कि छात्रों के हितों के लिए सरकार कोई भी जांच करवाने के लिए तैयार है।

CBI जांच करवाने को तैयार हुई धामी सरकार!

मुख्यमंत्री धामी ने कहा है कि सरकार छात्रों के हितों के लिए कोई भी जांच कराने को तैयार है, लेकिन पहले जो एसआईटी (SIT) गठित की गई है और एसआईटी को जो एक महीने का समय दिया गया है, वह पूरी हो जाए। सीएम ने कहा अगर उसके बाद भी युवा संतुष्ट नहीं होते हैं है तो सरकार कोई भी जांच कराने को तैयार है।

ये भी पढ़ें: UKSSSC पेपर लीक मामला: सरकार ने बदला फैसला, अब जस्टिस यू.सी. ध्यानी को दी जांच की जिम्मेदारी

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button