highlightUttarakhand

जूनियर असिस्टेंट परीक्षा: UKPSC ने जारी की आंसर-की, 28 मार्च तक करा सकते हैं अभ्यर्थी आपत्ति दर्ज

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने जूनियर असिस्टेंट भर्ती 2023 परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है। परीक्षा मेजन शामिल अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in के जरिए इसे चेक कर सकते हैं। अभ्यर्थी 28 मार्च 2023 तक अपनी आपत्ति इस वेबसाइट पर दर्ज करा सकते हैं।

28 मार्च तक दर्ज करा सकते हैं आपत्ति

बता दें कि प्रोविजनल आंसर की पर प्राप्त आपत्तियों के निपटारे के बाद फाइनल आंसर की और नतीजे घोषित लिए जाएंगे। अभ्यर्थी 22 से 28 मार्च 2023 तक आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। आपत्ति दर्ज कराने वाले अभ्यर्थी को प्रति प्रश्न 50 रुपए शुल्क का भुगतान करना होगा।

एग्जाम 5 मार्च 2023 को राज्य के 13 जिलों में निर्धारित केंद्रों पर आयोजित किया गया था। लिखित परीक्षा में शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थी को डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। इस भर्ती परीक्षा के लिए कुल 455 रिक्त पदों को भरा जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति राज्य के विभिन्न विभागों में की जाएगी।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button