UttarakhandSports

देवभूमि की बेटियों ने रचा इतिहास, उत्तराखंड की टीम ने अंडर-23 महिला क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में किया प्रवेश

Uttarakhand: देवभूमि की बेटियों ने इतिहास रच डाला। अंडर-23 महिला क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में उत्तराखंड की टीम ने प्रवेश कर लिया है। मंगलवार को टूर्नामेंट का क्वार्टर फाइनल मुकाबला था। जिसमें उत्तराखंड की महिला टीम ने ये मैच दो विकेट से जीत लिया।

उत्तराखंड और आंध्र प्रदेश के बीच भिंड़त

मंगलवार को एसएसएन कॉलेज ग्राउंड में उत्तराखंड और आंध्र प्रदेश के बीच क्वार्टर फाइनल मुकाबला था। मुकाबले में आंध्र प्रदेश की टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया। ऐसे में पहले बैटिंग करते हुए टीम ने नौ विकेट के नुक्सान में 159 रन बनाए। बता दें की शून्य के स्कोर पर ही आंध्र प्रदेश का पहला विकेट गिर गया था। उत्तराखंड की साक्षी और गायत्री ने 2-2 विकेट अपने नाम किए।

दो विकेट से जीती उत्तराखंड की टीम

लक्ष्य का पीछा करने उतरी उत्तराखंड की टीम से मुस्कान और नंदिनी ने अच्छी शुरुआत दी। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 40 रन की साझेदारी हुई। 156 रन पर उत्तराखंड की टीम ने आठ विकेट खो दिए थे। ऐसे में अंजलि ने आखिरी में टीम को जीत दिलाई। जहां अंजलि ने 23,राघवी ने 38, कंचन ने 28 और प्रेमा ने आठ रन बनाए।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें