Dehradun NewsBig News

नशा मुक्ति केंद्र में दो युवकों के बीच मारपीट, एक की मौत, जांच में जुटी पुलिस

देहरादून के मंडुवाला स्थित नशा मुक्ति केंद्र में दो युवकों के बीच झगड़ा हो गया. देखते ही देखते युवकों की जुबानी जंग मारपीट में बदल गई. जिसमें एक युवक की मौत हो गई. सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है.

नशा मुक्ति केंद्र में दो युवकों के बीच मारपीट

घटना गुरुवार की है. जानकारी के अनुसार मंडुवाला में स्थित नशा मुक्ति केंद्र में दो युवकों के बीच विवाद हो गया. मामला इतना बढ़ गया कि दोनों युवकों ने एक दूसरे के साथ मारपीट करने लगे. जिसमें से एक युवक की मौत हो गई.

आरोपी युवक से पूछताछ कर रही पुलिस

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है. पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. बताया जा रहा है दोनों ही युवक नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती थे. फिलहाल पुलिस आरोपी युवक से पूछताछ कर रही है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें