Big NewsUdham Singh Nagar News

रुद्रपुर में हुआ दर्दनाक हादसा, डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत

बुधवार देर शाम उधम सिंह नगर जिले के रूद्रपुर में दर्दनाक हादसा हो गया। एक डंपर की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गई। युवकों की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत

बुधवार को दर शाम रूद्रपुर से नानकमत्ता जा रहे बाइक सवार हादसे का शिकार हो गए। बाइक सवार युवकों की डंपर की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी डंपर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। युवकों की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया है।

रूद्रपुर से नानकमत्ता जा रहे बाइक सवार युवक

मिली जानकारी के मुताबिक दोनों युवक खेड़ा के रहने वाले हैं। बुधवार की शाम युवक जीत भट्ट (17) और विकास (21) बाइक से रूद्रपुर से नानकमत्ता जा रहे थे। इसी दौरान किच्छा में पुल भट्टा के पास एक तेज रफ्तार डंपर चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों की मौके पर मौत हो गई।

दोनों में से किसी ने भी नहीं पहना था हेलमेट

बताया जा रहा है कि बइक चलाने वाले और पीछे बैठने वाले दोनों में से किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना था। अगर दोनों ने हेलमेट पहना होता तो शायद उनकी जान बच जाती।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें