HaridwarBig News

दो ट्रेनों में लूट के प्रयास से मचा हड़कंप, विरोध करने पर बदमाशों ने किया पथराव

हरिद्वार के लक्सर के पास दो ट्रेनों में लूट के प्रयास से हड़कंप मच गया। बदमाशों ने सिग्नल पर मिट्टी लगाकर दो ट्रेनों को रोका। ट्रेन रोकने के बाद बदमाशों ने यात्रियों से लूट का प्रयास किया। विरोध करने पर बदमाशों ने ट्रेन पर पथराव करना शुरू कर दिया।

ट्रेनों में लूट के प्रयास से मचा हड़कंप

घटना शुक्रवार रात करीब साढ़े तीन बजे की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार पाटलिपुत्र एक्सप्रेस और गोरखपुर चंडीगढ़ स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन को कुछ बदमाशों ने सिग्नल पर मिट्टी लगाकर रोक दिया। जिसके बाद बदमाशों ने ट्रेन में बैठे यात्रियों से लूट का प्रयास किया।

बावरिया गैंग पर लूट का संदेह

यात्रियों के शोर मचाने और ड्राइवर की सतर्कता से लूट की घटना होने से बच पाई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को बावरिया गैंग की तरफ संदेह है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button