Haridwar NewsBig News

नौकरी का झांसा देकर दो सगी बहनों को बनाया बंधक, जिस्मफरोशी के धंधे में धकेलने की थी तैयारी

हरिद्वार में उत्तर प्रदेश की दो सगी बहनों को बंधक बनाने का मामला सामने आया है। मामले का संज्ञान लेते हुए एएचटीयू (मानव तस्करी निरोधक दस्ता) की टीम ने गिरोह के चुंगल से दोनों बहनों को मुक्त करा लिया है।

दोनों बहनों को जिस्मफरोशी के धंधे में धकलने की तैयारी थी। मामले में छह आरोपितों को गिरफ्तार कर किया गया है। जबकि मुख्य आरोपित की पत्नी अभी फरार है।

दो नाबालिग बहनों को बनाया था बंधक

हरिद्वार के एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने मंगलवार को मामले का खुलासा करते हुए बताया कि रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के संजय नगर टिबड़ी स्थित एक मकान में दो नाबालिग बहनों को बंधक बनाकर रखा गया था। दोनों को ही जिस्मफरोशी के धंधे में धकेलने की तैयारी थी। एएचटीयू की टीम ने सूचना मिलने पर मौके पर जाकर छापा मारा।

नौकरी का झांसा देकर लाए थे हरिद्वार

छापेमारी के दौरान वहां दो किशोरियों को बरामद किया गया। जिनकी उम्र 14 और 17 साल थी। मौके से आरोपी को भी हिरासत में ले लिया गया है। पूछताछ में सामने आया कि उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से दो सगी बहनें भाग कर दिल्ली आई थी। आरोपित की मुलाकात इन दोनों बहनों से हुई। आरोपित उन्हें नौकरी का झांसा देकर हरिद्वार ले आया। जिसके बाद टिबड़ी में अपने किराये के मकान में रख लिया।

दोनों बहनों को देह व्यापर में धकलने की थी तैयारी

आरोपी ने जिस्मफरोशी की एवज में रोजाना 10 हजार मिलने की बात दोनों को कही। जिसके बाद आरोपी की पत्नी उन्हें देह व्यापार में धकेलने के लिए कुछ लोगों से बात करने गई थी। एसएसपी ने बताया कि आरोपी को साथ लेकर टीम ने छापेमारी की। इस दौरान कार से सौदा करने आ रही महिला सहित पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि मुख्य आरोपी की पत्नी फरार हो गई।

गिरोह में शामिल सभी लोगों की जुटाई जा रही जानकारी

जानकारी के मुताबिक हरिद्वार के एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने कहा कि किशोरियों को गलत धंधे में धकलने का मामला बेहद संवेदनशील है। गिरोह की कमर तोड़ने के लिए टीम लगाई गई है। हर गतिविधि की जानकारी जुटाई जा रही है। गिरोह में शामिल किसी भी आरोपी को छोड़ा नहीं जाएगा।

एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने बताया की दोनों बहनों की प्रयागराज के मेजा थाना में गुमशुदगी दर्ज है। टीम ने उत्तर प्रदेश पुलिस से संपर्क साधा। वहां से पुलिस की टीम और किशोरियों के परिजन हरिद्वार के लिए रवाना हो चुके हैं।

आरोपियों का विवरण

  • आलोक निवासी फरुखाबाद (मुख्य आरोपी)
  • प्रवीण निवासी बिजनौर हाल पता बिहारी कॉलोनी कनखल
  • पूजा निवासी थापा निवासी देहरादून
  • रामकुमार निवासी गाजियाबाद
  • अनस निवासी बिजनौर
  • अनवर अंसारी निवासी फरुखाबाद

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें