Udham Singh Nagarhighlight

आपस में भिड़े दो सिपाही, ईंट से वार कर फोड़ा सिर, जानें किस बात को लेकर हुआ था विवाद

उधम सिंह नगर के रुद्रपुर में बाइक को लेकर दो सिपाही आपस में भीड़ गए। आरोप है कि एक सिपाही ने दूसरे सिपाही के सिर पर ईट से हमला कर लहूलुहान कर दिया। घायल सिपाही को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आपस में भिड़े दो सिपाही

घटना सोमवार रात की है। 31वीं वाहिनी पीएसी में बाइक को लेकर दो सिपाहियों के बीच विवाद हो गया। जानकारी के अनुसार पीएसी में तैनात सिपाही दीपक कुमार अन्य सिपाही अजमेर सिंह की बाइक को लेकर गया था। जब वे वापस आया तो बाइक कुछ जगह से टूटी हुई थी। जिसे लेकर दोनों सिपाहियों के बीच विवाद हो गया।

ईंट से वार कर किया लहूलुहान

इस बीच अजमेर बैरक में आ गया। तभी दीपक भी बैरक पहुंचा और अजमेर के सिर पर ईंट से वार कर लहूलुहान कर दिया। आनन फानन में अजमेर को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां उसके सिर पर सात टांके आए हैं। हालाँकि अजमेर की हालत स्थिर बताई जा रही है।

आरोपी को हिरासत में लिया

मामले को लेकर पीड़ित अजमेर ने दिपक के खिलाफ तहरीर दी है। मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने आरोपी दीपक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर हिरासत में ले लिया है। इधर पीएसी अधिकारी आरोपी दिपक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने की तैयारी कर रहे हैं।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button