Big NewsNainital

हल्द्वानी हिंसा में दो लोगों की मौत, तीन गंभीर घायल, DM बोली जिंदा जलाना चाहते थे उपद्रवी

हल्द्वानी के बनभूलपुरा में गुरुवार शाम को अतिक्रमण हटाने को लेकर बवाल हो गया। जिसके बाद प्रशासन ने देर शाम उपद्रवियों को देखते ही गोली चलने के आदेश जारी हुए। हल्द्वानी हिंसा को लेकर जिलाधिकारी वंदना का बयान सामने आया है। डीएम ने शुक्रवार को प्रेससवार्ता कर बताया कि हादसे में अभी तक दो लोगों की मौत हुई है। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

हल्द्वानी हिंसा पर सामने आया डीएम का बयान

जिलाधिकारी वंदना सिंह ने कहा कि तोड़फोड़ अभियान शांतिपूर्ण ढंग से शुरू हुआ, रोकथाम के लिए फोर्स तैनात की गई थी। हमारी नगर निगम की टीम पर पथराव किया गया। योजना बनाई गई थी कि जिस दिन तोड़फोड़ अभियान चलाया जाएगा। हमला किया जाएगा। पत्थर पहले से छतों पर इकट्ठा किए गए थे। पत्थरों वाली पहली भीड़ को तितर-बितर कर दिया गया और दूसरी भीड़ जो आई, उसके पास पेट्रोल बम थे। हमारी टीम ने कोई बल प्रयोग नहीं किया।

हिंसा करने वालों ने दी है राज्य को चुनौती

डीएम ने बताया थाने पर विरोध प्रदर्शन के लिए अधिकतम बल का प्रयोग किया गया। जैसे ही उन्हें (भीड़ को) थाने से तितर-बितर किया गया, वे गांधी नगर इलाके की ओर चले गए। सभी समुदायों और धर्मों के लोग वहीं थे। हमारी प्राथमिकता पुलिस स्टेशन की सुरक्षा करना थी और फिर यह सुनिश्चित करना था कि गांधी नगर में जान-माल का कोई नुकसान न हो। डीएम ने कहा प्लानिंग के तहत हिंसा हुई है। ये कोई इंटेलिजेंस फेलियर नहीं है। हिंसा करने वालों ने राज्य को चुनौती दी है।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button