Nainital NewsBig News

बारिश का कहर : उफान पर नदी-नाले, बस का ब्रेक फेल होने से कई लोगों को लगी टक्कर, दो की मौत

उत्तराखंड के अधिकांश जिलों में बारिश का कहर जारी है। हल्द्वानी और आसपास के इलाकों में देर रात से ही लगातार हो रही तेज बारिश के चलते जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।

बस की टक्कर में दो की मौत

नदी-नाले उफान पर हैं और पहाड़ों पर जगह-जगह भूस्खलन की खबरें मिल रही हैं। इस बीच रामनगर में एक बड़ा हादसा हो गया। जानकारी के मुताबिक, धनगढ़ी नाले के पास एक बस का ब्रेक फेल हो गया, जिससे बस ने वहां खड़े कई लोगों को टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए हैं।

बारिश का कहर : उफान पर नदी-नाले, बस का ब्रेक फेल होने से कई लोगों को लगी टक्कर, दो की मौत
उफान पर नदी-नाले

नाले उफान पर आने से ट्रैफिक बाधित

घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। तेज बारिश के कारण कई जगह नाले उफान पर आने से ट्रैफिक भी बाधित हो गया है। नगर निगम और प्रशासन की टीमें लगातार नालों को खोलने और जलभराव हटाने में जुटी हुई हैं। वहीं, नदी-नालों के किनारे रह रहे लोगों से सुरक्षित स्थान पर जाने की अपील की जा रही है।

ये भी पढ़ें : उत्तरकाशी समेत इन जिलों के लिए मौसम विभाग ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट, सावधान रहें

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें