Big NewsUttarakhand Weather News

उत्तरकाशी समेत इन जिलों के लिए मौसम विभाग ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट, सावधान रहें

उत्तराखंड के कुछ जिलों में आज भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने उत्तरकाशी समेत पांच जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

उत्तरकाशी समेत इन जिलों के लिए मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की ओर से जारी किये पूर्वानुमान के अनुसार 11 अगस्त को उत्तरकाशी, देहरादून, रुद्रप्रयाग, चमोली, और चंपावत जिले में भारी बारिश के आसार हैं। जिसे देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

देहरादून के स्कूल रहेंगे बंद

उत्तराखंड में पहाड़ से मैदान तक मूसलाधार बारिश जारी है। राजधानी देहरादून में भी सुबह से ही मूसलाधार बारिश के कारण सड़कों में जलभराव हो गया है। मौसम विभाग के अलर्ट के बाद देहरादून के डीएम ने जिले के सभी स्कूलों के लिए अवकाश घोषित किया है।

देहरादून के स्कूल रहेंगे बंद

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें