Haridwar NewsBig News

विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: स्कूल की मान्यता के बदले मांगी रिश्वत, दो अधिकारी गिरफ्तार

हरिद्वार में विजिलेंस विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। गुरुवार को विजिलेंस ने खंड शिक्षा अधिकारी बहादराबाद और एक प्रधानाध्यापक को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है।

रिश्वत लेते खंड शिक्षा अधिकारी और प्रधानाध्यापक गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार, सह अभियुक्त मुकेश, जो मंगोलपुर श्यामपुरा हरिद्वार में प्रभारी प्रधानाध्यापक के पद पर तैनात है, ने शायतकर्ता से से 20 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की थी। आरोप है कि यह रिश्वत Police Modern School, 40वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार की मान्यता से संबंधित औपबंधिक प्रमाणपत्र, यानी नवीनीकरण प्रमाणपत्र जारी कराने के नाम पर मांगी गई।

ये भी पढ़ें: उत्तराखंड से बड़ी खबर : ज्यादा फीस मांगने वाले 12 स्कूलों की मान्यता पर लटकी तलवार, इन पर भी खतरा

पुलिस ने किया दोनों आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार

शिकायत के आधार पर विजिलेंस की टीम ने पूरे मामले की गोपनीय जांच की और जाल बिछाया। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि खंड शिक्षा अधिकारी बहादराबाद ब्रज पाल सिंह राठौर खुद इस प्रक्रिया में शामिल थे और शिकायतकर्ता से 20 हजार की रिश्वत ले रहे थे। सतर्कता विभाग की टीम ने दोनों आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ लिया।

ये भी पढ़ें: आवास दिलाने के नाम पर सहायक समाज कल्याण अधिकारी ने मांगी रिश्वत, विजिलेंस ने दबोचा

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें