Char Dham YatraBig News

Char dham yatra news : यात्रा पर आए दो और श्रद्धालुओं की मौत, 17 हुई मरने वालों की संख्या

यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए दो और श्रद्धालुओं की मौत की खबर सामने आई है। एक श्रद्धालु गुजरात तो दूसरा श्रद्धालु महाराष्ट्र का बताया जा रहा है। बता दें चार धाम यात्रा के दौरान मरने वालों की संख्या अब 17 हो गई है।

यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए गुजरात के श्रद्धालु की मौत

पहला श्रद्धालु गुजरात के बड़ोदरा का है। जानकारी के अनुसार कमलेशभाई पटेल (53) शनिवार को यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए थे। जानकीचट्टी से यमुनोत्री पैदल मार्ग पर जाने के दौरान कमलेशभाई को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। तभी उन्हें चक्कर आ गए। आनन-फानन में उन्हें स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यमुनोत्री धाम की यात्रा पर महाराष्ट्र के श्रद्धालु की मौत

वही दूसरे श्रद्धालु की पहचान रोहिणी किसन दल्वी (54) निवासी पुणे के रूप में हुई है। यमुनोत्री धाम के दर्शन के बाद महिला खरादी में रुकी थीं। अचानक उनकी तबियत बिगड़ गई। महिला को स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बता दें यमुनोत्री धाम में अभी तक 14 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है। जबकि चारधाम यात्रा के दौरान मरने वालों की संख्या 17 हो गई है।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button