Nainitalhighlight

हल्द्वानी हिंसा के दो और आरोपी गिरफ्तार, 96 उपद्रवियों को पुलिस पहुंचा चुकी है जेल

हल्द्वानी हिंसा के दो और आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है गिरफ्तार हुए दोनों आरोपी बनभूलपुरा हिंसा के दौरान आगजनी और पथराव में शामिल थे। बता दें नैनीताल पुलिस अभी तक 96 उपद्रवियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

आरोपियों की धरपकड़ जारी

बता दें आठ फरवरी को बनभूलपुरा क्षेत्र के मलिक के बगीचे में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण हटाने के दौरान उपद्रवियों ने पुलिस, प्रशासन, नगर निगम पर पथराव किया था। उपद्रवियों ने आगजनी भी की थी। हिंसक घटना के संबंध में हल्द्वानी और बनभूलपुरा थाने में अलग-अलग मामले पंजीकृत हैं।

हल्द्वानी हिंसा के दो और आरोपी गिरफ्तार

हिंसा के संबंध में कई नामजद आरोपियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वीडियो, फोटो और सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की धरपकड़ जारी है। हिंसा में शामिल दो उपद्रवी आरिश व समीर को गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपी आगजनी में शामिल थे। बता दें अभी तक पुलिस 96 उपद्रवियों को सलाखों के पीछे पहुंचा चुकी है।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button