UttarakhandHighlight

उत्तराखंड के हर जिले में बनेंगे दो आदर्श गांव, सीएम धामी ने बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश

उत्तराखंड को विकसित राज्य बनाने की दिशा में सरकार ने कमर कस ली है. सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शासकीय आवास में अधिकारियों की उच्चस्तरीय बैठक ली. जिसमें सीएम ने अधिकारियों को साफ निर्देश दिए कि वे पीएम मोदी के “विकसित भारत” के विजन के विजन के अनुसार “विकसित उत्तराखंड” के लिए योजनाएं तैयार करें. साथ ही धरातल पर तेजी से काम शुरू करें.

पर्यटन ढांचे को मजबूत के दिए निर्देश

सीएम धामी ने बैठक में पर्यटन सचिव को राज्य के पर्यटन ढांचे को मजबूत करने और स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए रास्ते खोलने के निर्देश दिए. इसके लिया अल्पकालिक मध्यकालिक और दीर्घकालिक योजनाएं बनाने के लिए निर्देशित किया.

उत्तराखंड के हर जिले में बनेंगे दो आदर्श गांव

बैठक में सीएम ने सारकोट गांव की तर्ज पर हर जिले जनपद में दो गांवों को आदर्श ग्राम के रूप में विकसित किए जाने के निर्देश दिए. इन गांवों में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल जैसी सभी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. साथ ही कहा कि यह सब स्थानीय संस्कृति और परंपरा को ध्यान में रखते हुए किया जाएगा.

सीएम ने की दो स्पिरिचुअल इकोनॉमिक ज़ोन बनाने की घोषणा

सीएम ने बैठक में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर दो स्पिरिचुअल इकोनॉमिक ज़ोन बनाने की घोषणा की. इसके लिए उपयुक्त स्थानों की जल्द पहचान कर काम शुरू करने के निर्देश दिए. साथ ही एडवेंचर टूरिज्म को और अधिक बढ़ावा देने के लिए नए डेस्टिनेशन विकसित करने के निर्देश दिए. जिससे क्षेत्रीय युवाओं को स्थानीय स्तर पर बेहतर अवसर मिल सकें.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें