Big NewsUttarakhand Chamoli News

सारकोट गांव को आदर्श ग्राम बनाने की कवायद तेज, DM ने ली बैठक, दिए ये निर्देश

चमोली के गैरसैंण ब्लॉक में सारकोट गांव को मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम बनाने की कवायद तेज हो गयी है. डीएम ने बीते सोमवार को सारकोट को सुनियोजित तरीके से आदर्श ग्राम बनाने के लिए जिला स्तर पर विभागीय योजनाओं का क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए.

सारकोट गांव के दौरे पर जाएंगे सभी अधिकारी

जिलाधिकारी संदीप तिवारी के आदेशानुसार सभी अधिकारी सारकोट गांव के दौरे पर जाएंगे और शीघ्र विभागीय कार्ययोजना बनाना शुरू करेंगे. आदर्श ग्राम सारकोट में सभी बुनियादी सुविधाएं और सेवाओं के साथ सभी पात्र लोगों को सामाजिक सुरक्षा भी मुहैया करवाई जाएगी.

पूर्व सैनिकों को दी जाएगी सभी सुविधा

सारकोट सैनिक बहुल्य गांव होने की वजह से पूर्व सैनिकों को सभी सुविधाएं मुहैया की जाएगी. गांव में सामाजिक पेंशन से शत प्रतिशत लोगों को दी जानें की योजना का भी प्रावधान है. पर्यटन विभाग को गांव में लोगों को होम स्टे का पंजीकरण कराने और उरेडा को गांव में सोलर लाइट लगाने के निर्देश दिए गए हैं.

सभी परिवारों को हर घर जल योजना से जोड़ने के दिए निर्देश

पंचायत विभाग को गांव में मनरेगा से रास्तों का सुधारीकरण और सामुदायिक शौचालय निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार करने को कहा है. इसके साथ ही जल निगम और जल संस्थान को गांव में सभी परिवारों को हर घर जल संयोजन सुनिश्चित करने को कहा है. स्वास्थ्य विभाग को गांव में शिविर लगाकर आयुष्मान और दिव्यांग कार्ड बनाने के साथ ही सभी लोगों की स्वास्थ्य जांच करने के निर्देश दिए हैं.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें