highlightUdham Singh Nagar

खटीमा टनकपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, कैंटर और बाइक की भिड़ंत में दो की मौत

खटीमा टनकपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा हो गया। हाईवे पर चकरपुर पुलिस चौकी के समीप बाइक व कैंटर की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एक की शिनाख्त हो गई जबकि एक युवक की शिनाख्त की जा रही है।

खटीमा टनकपुर हाईवे पर कैंटर और बाइक की भिड़ंत

खटीमा टनकपुर हाईवे पर चकरपुर पुलिस चौकी के पास देर रात बाइक व कैंटर की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की जानकारी आस-पास मौजूद लोगों ने पुलिस को दी। जिसके बाद चकरपुर चौकी इंचार्ज एसआई प्रियांशु जोशी व पुलिस टीम मौके पर पहुंची। दोनों युवकों को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

एक युवक की नहीं हो पाई शिनाख्त

मिली जानकारी के मुताबिक एक मृतक की पहचान पंकज कलौनी पुत्र रमेश कलौनी उम्र 25 वर्ष के रूप में हुई है। जबकि दूसरे युवक की अब तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस उसकी शिनाख्त करने में जुटी है। हादसे के वक्त युवक खटीमा की ओर से टनकपुर की ओर जा रहे थे। हादसे के बाद से कैंटर चालक फरार है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button