Big NewsUdham Singh Nagar

Udham singh nagar news: दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत, दो की मौके पर ही मौत, एक गंभीर रूप से घायल

Udham singh nagar news: उधम सिंह नगर में राष्ट्रीय राजमार्ग में चीनी मिल के पास बाइकों की जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया।

उधम सिंह नगर में दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत

उधम सिंह नगर में राष्ट्रीय राजमार्ग में चीनी मिल के पास दो बाइकों की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीन बाइक सवारों में से दो की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीसरा बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है।

Udham singh nagar में Bike accident में दो की मौके पर ही मौत

Bike accident मिली जानकारी के मुताबिक चीनी मिल के पास पीलीभीत से सितारगंज की ओर आ रही बाइक की टक्कर बरेली की ओर जा रही बाइक से हो गई। सितारगंज की ओर आ रही बाइक में सुखदेव सिंह (28) सवार थे। जबिक बरेली की ओर जा रही बाइक में भगवान दास, रिंकू सवार थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार सुखदेव सिंह और भगवानदास की मौके पर ही मौत हो गई।

एक गंभीर रूप से घायल

इस Bike accident में बाइक सवार रिंकू गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे सामुदायिक अस्पताल में ले जाया गया। जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। घटना की जानकारी के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है। परिवारजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button