Dehradunhighlight

नकली नोट दिखाकर सोने के आभूषणों की ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरे की तलाश जारी

ऋषिकेश पुलिस ने नकली नोट दिखाकर सोने के आभूषणों की ठगी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से ठगी किए गए आभूषण भी बरामद किए गए हैं।

सोने के आभूषणों की ठगी करने वाले आरोपी गिरफ्तार

जानकारी के मुताबिक ऋषिकेश कोतवाली पुलिस को हेमवती देवी निवासी बिगहा ने छह सितम्बर को तहरीर दी थी। महिला ने बताया कि वो त्रिवेणी घाट पर घूमने के लिए गई थी। इस दौरान अज्ञात लोगों ने उसे नकली नोटों की गड्डी दिखाकर महिला से अंगूठी और चैन ठग ली। जिसके बाद महिला ने पुलिस को मामले की तहरीर दी।

देहरादून निवासी को भी बना चुके हैं ठग शिकार

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जयराम आश्रम के पास से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान मोहन और अजय निवासी दिल्ली के रूप में हुई। आरोपियों ने पूछताछ में अपना गुनाह कबूला है। आरोपियों ने बताया कि वारदात को अंजाम देने के बाद उन्होंने देहरादून में भी एक महिला को ठगी का शिकार बनाया था।

तीसरे आरोपी की तलाश जारी

जानकारी के अनुसार कोतवाल खुशीराम पांडे ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने वारदात में शामिल अपने तीसरे साथी रोहित का नाम भी उजागर किया है। जो अभी फरार चल रहा है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार किया जाएगा।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button